✍️ ई-पत्रिका

[ई-पत्रिका][bleft]

📌Research Article

[साहित्‍य][bleft]

श्री रामकृष्ण बी. टी. कॉलेज में ‘मणिकर्णिका : दृष्टि और विमर्श’ का लोकार्पण


दार्जिलिंग। 13 सितंबर 2026 को श्री रामकृष्ण बी. टी. कॉलेज, दार्जिलिंग में लेखक आनंद दास की पुस्तक ‘मणिकर्णिका : दृष्टि और विमर्श’ का गरिमापूर्ण लोकार्पण सम्पन्न हुआ। पुस्तक का प्रकाशन रासती प्रकाशन, सहारनपुर (उ.प्र.) ने किया है। लोकार्पण महाविद्यालय के प्रभारी शिक्षक प्रो. लोचन थापा ने किया। कार्यक्रम में साउथ फील्ड कॉलेज से मुख्य अतिथि प्रो. रत्ना कुमारी मिश्रा एवं प्रो. ममता कुमारी उपस्थित रहीं।


पुस्तक हिंदी दलित आत्मकथा के सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, राजनीतिक और मानवीय पक्षों का आलोचनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत करती है। इसमें जातिगत विषमता, अस्मिता, सामाजिक संरचना और प्रतिरोध के संदर्भ में दलित आत्मकथा को समझने का प्रयास किया गया है। वक्ताओं ने पुस्तक को दलित साहित्य और आत्मकथा-विमर्श के अध्ययन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।


कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। चतुर्थ सत्र के नीतेश एवं प्रसन्न तथा द्वितीय सत्र के अर्पण एवं सुरक्षा ने आयोजन एवं व्यवस्थापन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। समारोह के अंत में सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, अतिथियों, विद्यार्थियों और रासती प्रकाशन के प्रति आभार व्यक्त किया गया।



Post A Comment
  • Blogger Comment using Blogger
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :

Note: Only a member of this blog may post a comment.