POLITICS

[POLITICS][list]

SOCIETY

[समाज][bleft]

LITARETURE

[साहित्‍य][twocolumns]

CINEMA

[सिनेमा][grids]

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता संतोष यादव बने भोजपुरी जन जागरण अभियान के राष्ट्रीय प्रवक्ता

Advocate Santosh Yadav 
दिल्ली: सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता व पीआईएल फाउंडेशन के चेयरमैन संतोष के यादव को भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करवाने के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ने वाला संगठन भोजपुरी जन जागरण अभियान ने अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है।



यह जानकारी संतोष के. यादव ने एक फेसबूक पोस्ट के माध्यम दी है। अपने पोस्ट में उन्होंने भोजपुरी जन जागरण अभियान और इसके अध्यक्ष संतोष पटेल व महामंत्री राजेश भोजपुरिया के प्रति विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने इस अभियान से जुड़ी भावनाओं को भोजपुरी में अभिव्यक्त किया है।



एक सवाल के जवाब में संतोष यादव ने कहा कि भोजपुरी एक अंतरराष्ट्रीय भाषा है। भोजपूरी के सबसे बड़े लेखक कबीर दास हैं। इसके बावजूद 'भोजपुरी' भाषायी जातीयता का दंश झेल रही है। हमलोग इसके लिए राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी संवैधानिक मांग को जोर शोर से उठाएंगे।


संतोष यादव प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सामाजिक, राजनीतिक और कानूनी मुद्दों पर गम्भीर और सार्थक बहस के लिए जाने जाते हैं। वे काफी तेज तर्रार वक्ता माने जाते हैं।  संतोष यादव को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाये जाने पर बड़ी संख्या में लोगों ने सोशल मीडिया पर उनको बधाई दी है।
Post A Comment
  • Blogger Comment using Blogger
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :