✍️ ई-पत्रिका

[ई-पत्रिका][bleft]

📌Research Article

[साहित्‍य][bleft]

07–08 अगस्त 2026 को ए. एन. कॉलेज, पटना में होगी दो-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी सह कार्यशाला


 भारतीय भाषा संस्थान, मैसूर
एवं
के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित
अनुग्रह नारायण कॉलेज, पटना
दो-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी सह कार्यशाला
07–08 अगस्त 2026

यह राष्ट्रीय संगोष्ठी सह कार्यशाला "राष्ट्र-निर्माण में हिन्दी की भूमिका" विषय पर केंद्रित होगी। साथ ही, हिन्दी भाषा में शब्दावली-निर्माण की प्रक्रिया तथा शैक्षिक सामग्री के विकास के माध्यम से हिन्दी को समृद्ध और सुदृढ़ बनाने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। आज हिन्दी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता की सशक्त अभिव्यक्ति है। इस संगोष्ठी में इन सभी विषयों पर गहन एवं सार्थक चर्चा की जाएगी।

मुख्य विषय:

  • हिन्दी के लिए संप्रेषणिक शब्दावली

  • हिन्दी शब्दावली केंद्र का विकास

  • हिन्दी में शैक्षिक सामग्री का विकास

  • शासन और न्यायपालिका में हिन्दी

  • हिन्दी और राष्ट्र-निर्माण

  • हिन्दी में भाषा प्रौद्योगिकी

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ:

  • बीज वक्तव्य

  • विशेषज्ञों के व्याख्यान

  • संवाद सत्र

प्रतिभागियों की पात्रता:

हिन्दी भाषा एवं साहित्य के उन्नयन के लिए कार्यरत संकाय सदस्य, शोधार्थी, भाषा-प्रेमी, विद्यार्थी, अनुवादक, नीति-निर्माता तथा अन्य हितधारक इस संगोष्ठी में सहभागिता के लिए पात्र होंगे। प्रतिभागियों की संख्या सीमित है। प्रतिभागियों का चयन पंजीकरण के आधार पर "पहले आओ, पहले पाओ" के सिद्धांत के अनुसार किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को संगोष्ठी की समस्त गतिविधियों, आवास (आवश्यकतानुसार), अल्पाहार (रिफ्रेशमेंट) तथा सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों के लिए दोनों दिन पूर्ण उपस्थिति अनिवार्य होगी।


कार्यक्रम स्थल 
पुस्तकालय सभागार कक्ष, ए. एन. कॉलेज, पटना

आमंत्रित वक्ता

  • प्रो. मनीषा प्रियम, एन.ई.आई.पी.ए., नई दिल्ली

  • प्रो. कलानाथ मिश्रा, ए. एन. कॉलेज, पटना

  • प्रो. धनजी प्रसाद, के.एच.एस., आगरा, नई दिल्ली

  •  श्री प्रेम कुमार मणि, लेखक, पटना

  • प्रो. दुर्गा प्रसाद गुप्त, जामिया, नई दिल्ली

  • प्रो. अशोक त्रिपाठी, बी.एच.यू., वाराणसी

  • प्रो. जाहिदुल्ला हक, निदेशक, के.बी.ओ.एल., पटना

  • प्रो. शैलेश कुमार सिंह, पटलीपुत्र विश्वविद्यालय

  • डॉ. कृष्ण कुमार पासवान, राम चरितर सिंह कॉलेज, बेगूसराय

संरक्षक

  • प्रो. रत्ना अमृत, प्राचार्य, ए. एन. कॉलेज, पटना

समन्वयक

  • डॉ. कुमार वरुण, ए. एन. कॉलेज, पटना

आयोजक

  • प्रो. बसवराज कोडागुंटि, निदेशक, सीआईआईएल, मैसूर

  • डॉ. तारिक खान, सीआईआईएल, मैसूर


Post A Comment
  • Blogger Comment using Blogger
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :

Note: Only a member of this blog may post a comment.