शोले फिल्म में सलमान खान के दादा और नाना की क्या भूमिका थी?
शोले फिल्म 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई थी। कला और कमाई के लिहाज से शोले को सदी का सर्वश्रेष्ठ फिल्म माना गया है। फिल्म इतनी सुपर डुपर हिट हुई कि इससे जुड़ी गॉसिप आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए। शोले की एक-एक गीत, एक-एक डायलॉग लोगों के जबान पर चले गए।
शोले में लेखक सलीम जावेद की जोड़ी थी। शोले के परदे के पीछे ताक-झांक करने से
लगता है कि शोले में लेखक सलीम खान की कलम ज्यादा चली। तभी तो फिल्म शोले के
अधिकतर पात्रों के नाम सलीम खान के जान पहचान और रिश्तेदारों के नाम पर रखे गए हैं।
मसलन जय और वीरू सलीम खान के कॉलेज के दोस्त थे। जय और वीरू की भूमिका अमिताभ
बच्चन और धर्मेंद्र ने निभाई थी।
शोले के जय और वीरू के अलावे दो और पात्र थे जिनका
रोल काफी मशहूर हुआ था। इनमें एक थे गब्बर सिंह तो दूसरे थे ठाकुर बलदेव सिंह। गब्बर
सिंह की भूमिका में अमजद खान थे तो ठाकुर बलदेव सिंह की भूमिका में संजीव कुमार। जय और वीरू सलीम खान के कॉलेज के दोस्त थे तो
गब्बर सिंह और ठाकुर बलदेव सिंह सलीम खान के कौन थे? इसको जानने के लिए हमें फ्लैशबक
में जाना होगा। सलीम खान के दादा अनवर खान अफगानिस्तान से ब्रिटिश इंडिया आर्मी
में भर्ती होकर इंदौर आए थे। अनवर खान इंदौर में ही बस गए। अनवर खान के बेटा थे
अब्दुल रशीद खान जो इंडियन इंपिरियल पुलिस में नौकरी करते थे। यानी कि सलीम खान के
पिता अब्दुल रशीद खान थे जो इंदौर के डीआईजी थे। अमूमन हर पिता अपने जीवन में होने
वाली घटनाओं के बारे में अपने पुत्र को बताता है। इसी परंपरा में सलीम खान के
डीआईजी पिता अब्दुल रशीद खान ने डाकू गब्बर सिंह के बारे में सलीम खान को बताया था।
गब्बर सिंह नाम का डाकू वास्तव में था जो ग्वालियर के आसपास रहता था। सलीम खान के
पिता डीआईजी अब्दुल राशिद खान ने डाकू गब्बर सिंह के बारे में सलीम खान को बताया
था। अपने जीवन के इसी प्रसंग से प्रेरित होकर सलीम ख़ान ने गबर सिंह नाम का फिल्म शोले
में इस्तेमाल किया। अब तो आप समझ गए होंगे कि शोले फिल्म में सलमान खान के दादा की
क्या भूमिका थी? सलमान ख़ान सलीम ख़ान और सलमा ख़ान के सबसे बड़े बेटे हैं। अब रही बात
ठाकुर बलदेव सिंह की। ठाकुर बलदेव सिंह की भूमिका में संजीव कुमार थे। सलीम खान की
पहली शादी 1964 में सुशीला चरक यानी सलमा खान से हुई थी। सुशीला
चरक यानी सलमा खान का संबंध जम्मू और महाराष्ट्र से था। सुशीला चरक यानी सलमा ख़ान के
पिता जम्मू से थे तो मां महाराष्ट्र से। सुशीला चरक यानी सलमा खान के पिता का नाम
बलदेव सिंह चरक था। सलीम खान ने अपने श्वसुर यानी सलमान खान के नाना के नाम पर ही शोले
फिल्म के रिटायर पुलिस अधिकारी ठाकुर बलदेव सिंह का नाम पर रखा था। दोस्तों अब आप
लोग समझ गए होंगे कि कि सलमान खान का गब्बर सिंह और ठाकुर बलदेव सिंह से क्या
संबंध है?
निचोड़ : शोले फिल्म के विलेन गब्बर सिंह का नाम सलमान खान के दादा
अब्दुल रशीद खान से तो वहीं शोले फिल्म के रिटायर पुलिस अधिकारी ठाकुर बलदेव सिंह
का नाम सलमान ख़ान के नाना बलदेव सिंह चरक से प्रेरित था। अब आप लोग पूरी तरह समझ गए
होगें की फिल्म शोले में सलमान ख़ान के दादा और नाना की क्या भूमिका थी।
आलेख
-संतोष के यादव
अधिवक्ता, उच्चतम न्यायालय
नई दिल्ली
Post A Comment
No comments :